{"_id":"66709fc03ffa1b36260a9a54","slug":"young-man-hanged-himself-after-a-dispute-with-his-wife-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-334769-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूला युवक
विज्ञापन
- अक्सर पति-पत्नी के बीच होता था विवाद, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी से विवाद के बाद युवक अपने कमरे में फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो उसकी चीख निकल पड़ी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक छानबीन में मालूम चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
प्रेमनगर के नगरा स्थित प्रतापपुरा मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र बाबूलाल परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सब्जी का ठेला लगाता था। परिवार में पत्नी मंजू समेत तीन बच्चे शिवा (10), डुग्गू (8) और भूरा (6) हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीकर घर लौटता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था।
रविवार को भी धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसका पत्नी से जमकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद धर्मेंद्र अपने कमरे में पहुंचा और दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मंजू कमरे में पहुंची तो उसका शव फंदे से लटका था। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।