{"_id":"5f91b1232c40fb1fc33dca21","slug":"yogi-adityanath-communicate-directly-with-women-policemen-in-jhansi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री योगी, आईजी व एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री योगी, आईजी व एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
Thu, 22 Oct 2020 09:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कोतवाली में अत्याधुनिक महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन होगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिला डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी दिन भर कोतवाली में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
जिले में पहले से ही हर थानों पर महिला हेल्प डेस्क काम कर रहा है। लेकिन, कोतवाली में खुलने जा रहा महिला हेल्प डेस्क पूरी तरह अत्याधुनिक होगा। इसमें कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी। जिससे पुलिस अपडेट भी लेती रहेगी।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर चौबीस घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी। जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिला डेस्क पर तैनात पुलिस पुलिसकर्मियों से संवाद करेंगे। इतना ही नहीं, इस बीच थाने पर पहुंचने वाली पीड़िता से भी वह सीधे बात कर सकते हैं। गुरुवार को आईजी व एसएसपी ने कोतवाली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन