Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Conductor s body remained trapped under truck for eight days driver misled others

यूपी: आठ दिन तक ट्रक के नीचे दबा रहा कंडक्टर का शव, चालक पुलिस को करता रहा गुमराह; ऐसे खुला राज

Sat, 28 Nov 2026 12:33 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बबीना (झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, बबीना (झांसी) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 28 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

दुर्घटना के आठ दिन बाद शनिवार को कंडक्टर का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद चालक गुरजोत सिंह ने पुलिस को झूठ बोला था कि कंडक्टर को उपचार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Conductor s body remained trapped under truck for eight days driver misled others
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी जिले के एनएच-44 पर ईमामी के सामने 21 नवंबर 2026 को अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक के नीचे दबे कंडक्टर का शव आठ दिन बाद शनिवार, 28 नवंबर को बरामद हुआ। पुलिस जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने पहुंची तो उसके नीचे शव दबा मिला। मृतक की पहचान ट्रक के कंडक्टर नवतेज सिंह के रूप में हुई। शव मिलने के बाद हादसे के घटनाक्रम और ट्रक में सवार लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को ट्रक संख्या NL 01 AJ 7660 ईमामी के सामने एनएच-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में चालक एवं मालिक गुरजोत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, कंडक्टर नवतेज सिंह पुत्र अवतार सिंह (तारा सिंह), दोनों निवासी रामगढ़ सरदारां, थाना मलौद, जिला लुधियाना (पंजाब) तथा हेल्पर विजय निवासी जम्मू-कश्मीर सवार थे। 
विज्ञापन


हादसे के बाद जब पुलिस ने कंडक्टर नवतेज सिंह के बारे में गुरजोत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया था कि नवतेज को उपचार के लिए भेज दिया गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस को उसके ट्रक के नीचे दबे होने की जानकारी नहीं थी। शनिवार, 28 नवंबर को जब पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा रही थी, तभी उसके नीचे नवतेज का शव दबा मिला। आठ दिन तक शव ट्रक के नीचे कैसे दबा रहा और हादसे के बाद चालक ने उसे उपचार के लिए भेजने की जानकारी क्यों दी, यह जांच का अहम विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बबीना राहुल सिंह राठौर ने बताया कि ट्रक मालिक एवं चालक गुरजोत सिंह और हेल्पर विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed