Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Worker killed after being struck by a tourist bus carrying visitors from Myanmar

Jhansi News: म्यांमार के पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बस की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Sat, 28 Nov 2026 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Worker killed after being struck by a tourist bus carrying visitors from Myanmar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम बड़ौरा चौराहे पर सड़क पार करते समय बड़ौरा गांव निवासी बहोरा राजपूत (52) पुत्र रामचरण को विदेशी पर्यटकों (म्यांमार) से भरी टूरिस्ट बस ने कुचल दिया। हादसे में बहोरा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। उसमें सवार विदेशी पर्यटकों को दूसरे वाहन से झांसी रवाना किया गया।

बड़ौरा निवासी बहोरा मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार शाम घर लौटने के लिए वह चौराहे पर बने कट से सड़क पार कर रहा था, तभी ललितपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में म्यांमार के टूरिस्ट सवार थे। वह श्रवास्ती से फर्रुखाबाद में काली नदी स्थित बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा जा रहे थे। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल राठौर पुलिस बल के साथ पहुंचे। बहोरा की मौत की खबर लगने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस जब्त कर ली है। हादसे के बाद बस में सवार विदेशी पर्यटकों को दूसरे वाहन से झांसी भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed