{"_id":"45f7514b2ebd7e16c9d1f6980f1b17c5","slug":"water-supply-will-be-okay-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ होंगे कुएं, दूर होगी पानी की किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ होंगे कुएं, दूर होगी पानी की किल्लत
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सब कुछ ठीकठाक रहा तो नगर वासियों को पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नगर निगम प्रशासन नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित कुओं को साफ कराने की योजना तैयार कर ली है। विभागीय स्तर पर टेंडर निकालने की तैयारी है। पार्षदों की सहमति के बाद ही उनके क्षेत्र में स्थित कुओं की सफाई कराई जाएगी।
महानगर क्षेत्र में छोटे बडे़ 125 कुएं हैं। इन कुओं की सफाई नहीं होने से वार्ड वासियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अकसर पार्षदों द्वारा नगर निगम प्रशासन से मांग की जाती है कि वार्ड में स्थित कुओं की सफाई कराई जाए, तो पेयजल की समस्या का समाधान हो सकता है। दरअसल, एक समय इन कुओं से ही लोगों की प्यास बुझती थी, लेकिन समय के साथ इन कुओं की दशा भी बिगड़ती गई। पंचकुइयां के अलावा कुछेक स्थानों के कुओं के पानी का ही लोग इस्तेमाल कर पा रहे हैं। बाकी कुएं गंदगी से भरे पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर अधिक गर्मी की वजह से जगह-जगह हैंडपंप जवाब दे रहे हैं, जिससे पानी की किल्लत है। वार्ड वासियों की समस्या के मददेनजर यह व्यवस्था बनाई जा रही है।
अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। कुओं की सफाई कराने के संबंध में नगर आयुक्त के पास फाइल गई हुई है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाला जाएगा। साथ ही पार्षदों की देखरेख में ही कुओं की सफाई कराई जाएगी।