{"_id":"6affb3ac6d90603dfa01b314","slug":"up-elections-bjp-assigns-yogi-brajesh-pathak-roles-for-seat-sharing-talks-with-alliance-partners-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीट बंटवारे के लिए भाजपा ने तय किए वार्ताकार, ये दो दल कम सीटों पर लड़ने के लिए तैयार नहीं; पूरा समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीट बंटवारे के लिए भाजपा ने तय किए वार्ताकार, ये दो दल कम सीटों पर लड़ने के लिए तैयार नहीं; पूरा समीकरण
Fri, 20 Nov 2026 08:34 AM IST
Sharukh Khan
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:34 AM IST
सार
सहयोगी दलों के साथ भाजपा ने सीट बंटवारे की वार्ता के लिए वार्ताकार तय कर दिए हैं। निषाद पार्टी से प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी तो सुभासपा से केशव प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी मिली है। रालोद से सीएम योगी बात करेंगे। वहीं, अपना दल से ब्रजेश पाठक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
UP Elections
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को इस मोर्चे पर लगाया गया है।
योगी को रालोद, ब्रजेश पाठक को अपना दल एस, पंकज चौधरी को निषाद पार्टी व केशव मौर्य को सुभासपा से बातचीत की जिम्मेदारी मिली है। सहयोगियों से इसी सप्ताह बातचीत शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
योगी को रालोद, ब्रजेश पाठक को अपना दल एस, पंकज चौधरी को निषाद पार्टी व केशव मौर्य को सुभासपा से बातचीत की जिम्मेदारी मिली है। सहयोगियों से इसी सप्ताह बातचीत शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये नेता सहयोगी दलों की सीटों को लेकर अपेक्षाओं और उनकी ओर से मांगी जाने वाली सीटों के कारणों को समझेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर नेतृत्व सहयोगियों से आगे की बातचीत कर सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन
