Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP News Class 8th Student Addicted to Mobile Game Mother Ends Her Life Know Details in Hindi

UP: आठवीं के छात्र के मोबाइल गेमिंग की लत... इसलिए परेशान मां ने दी जान; खुदकुशी से पहले पति से कही थी ये बात

Thu, 13 Nov 2025 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Nov 2025 11:58 AM IST
सार

झांसी में आठवीं के छात्र की मोबाइल गेमिंग की लत से परेशान मां ने खुदकुशी कर ली। बेटे की पढ़ाई की खातिर चित्रकूट से दूर झांसी की आवासीय कॉलोनी में किराए का मकान लेकर दंपती रहते थे।

विज्ञापन
UP News Class 8th Student Addicted to Mobile Game Mother Ends Her Life Know Details in Hindi
jhansi suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झांसी के रक्सा के आरएस रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी शीला देवी (38) ने आठवीं में पढ़ने वाले इकलौते बेटे की गेमिंग की लत से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। बुधवार आधी रात उसे फंदे से लटका देख पति ने फंदे से उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने पर सुसाइड की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से चित्रकूट के हरदौली गांव निवासी शीला देवी आरएस रेजीडेंसी में पति रविंद्र सिंह के साथ रहती थीं। पति रविंद्र एचडीबी फाइनेंसियल सर्विस में सेल्स मैनेजर पद पर तैनात हैं। परिजनों का कहना है कि दंपती को 13 साल का एक बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक नामी प्राइवेट स्कूल में 8वीं का छात्र है। उसकी पढ़ाई में परेशानी न आए इसके लिए उन लोगों ने रक्सा स्थित आवासीय कॉलोनी को चुना था। कुछ साल से उसे मोबाइल में गेम खेलने की लत लग गई। पिता रविंद्र के सुबह ऑफिस जाने के बाद बेटा ऑनलाइन गेम खेलने लगता था।
Trending Videos

'पढ़ाई से ज्यादा गेमिंग में था बेटे का ध्यान'
पिता का कहना है बेटा दोस्तों के साथ ऑन लाइन पबजी गेम खेलता था। पढ़ाई से ज्यादा उसका ध्यान गेमिंग में था। घंटों वह मोबाइल पर गेम खेलता था। गेम न खेलने देने पर रोने लगता था। उस पर समझाने का भी कोई असर नहीं होता था। इस बात से शीला बहुत चिंतित रहती थी। 

 

'ध्यान न देने पर वह बर्बाद हो जाएगा, वही हमारी पूंजी है'
मंगलवार रात पति के ड्यूटी से लौटने पर उनसे भी ध्यान देने की बात कही। शीला ने कहा कि ध्यान न देने पर वह बर्बाद हो जाएगा, वही हमारी पूंजी है। पति का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक दोनों जाग रहे थे। इसके बाद रविंद और बेटा सो गए। रात करीब दो बजे नींद टूटने पर शीला कमरे में नहीं मिली। 

 

मोबाइल गेमिंग की लत की वजह से परेशान होकर सुसाइड
दूसरे कमरे में देखने पर वह पंखे पर गमछे से फंदा बनाकर लटकी थी। रविंद्र उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में बेटे की मोबाइल गेमिंग की लत की वजह से परेशान होकर सुसाइड की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
 

मां की मौत के बाद बिलखता रहा बेटा, शव लेकर परिजन चित्रकूट रवाना
मां की मौत के बाद बेटा बिलखता रहा। उसके बाबा समेत अन्य परिजन उसे किसी तरह उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन, बेटा बार-बार अपनी मां को पुकारते हुए रो रहा था। शीला के सुसाइड करने की सूचना पर चित्रकूट से भी उसके परिवार के अन्य सदस्य भी यहां आ गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर चित्रकूट रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed