Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A girl damaged an Ambedkar statue in Chirgaon, Jhansi

झांसी: चिरगांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा; सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Nov 2026 11:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 29 Nov 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
A girl damaged an Ambedkar statue in Chirgaon, Jhansi
आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

झांसी के चिरगांव के तालाबपुरा मोहल्ले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


रविवार सुबह हुई इस घटना में प्रतिमा को ईंटों से नुकसान पहुंचाया गया। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो उनमें रोष फैल गया। बीएसपी, भीम आर्मी के लोग हंगामा करने लगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर घटना में एक स्थानीय लड़की के शामिल होने की बात सामने आई है, जो उसी मोहल्ले की रहने वाली है और दलित समुदाय से आती है। फुटेज में लड़की को ईंट से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली सारी तस्वीर सामने आ गई। हंगामा करने वाले लोग एक-एक कर खिसकने लगे। हालांकि, बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने सीओ मोठ को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed