फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train pechey run mantri

मंत्री दौड़ रहे थे, समर्थक रोको- रोको पुकार रहे थे..लेकिन नहीं रुकी गतिमान

Wed, 28 Sep 2022 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Train pechey run mantri
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर गतिमान एक्सप्रेस पकड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा को दौड़ लगानी पड़ी। मंत्री जब तक स्टेशन पहुंचे, ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ रही थी। इस दौरान ट्रेन मैनेजर से ट्रेन को धीमी करने के लिए कहा गया। समर्थक भी दौड़ते हुए रोको- रोको की पुकार लगाते रहे लेकिन रुकना तो छोड़िए गतिमान की गति तक कम नहीं हुई। बाद में मंत्री ताज एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन

जालौन के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा मंगलवार दोपहर को दिल्ली जाने के लिए गतिमान एक्सप्रेस पकड़ने वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचे। गतिमान एक्सप्रेस दोपहर 3.05 बजे स्टेशन से रवाना होती है। राज्यमंत्री को प्लेटफार्म पर पहुंचने में दो मिनट की देरी हो गई। इस दौरान ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल पड़ी। राज्यमंत्री और उनके साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन को जाता देख दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन मैनेजर से ट्रेन की गति धीमी कराने और ट्रेन को रोकने के लिए भी कहा, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। करीब 50 मीटर दौड़ने के बाद ट्रेन को रुकता न देख मंत्री रुक गए। बाद में राज्यमंत्री दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस से रवाना हुए।
विज्ञापन

जालौन में एक गमी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस वजह से स्टेशन पहुंचने में थोड़ा देर हो गई थी। हमारे पास दूसरी ट्रेन का भी टिकट था। उससे यात्रा की। - भानु प्रताप वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed