फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three died and 81 new corona positive

कोरोना से तीन की मौत, 81 नए मरीज मिले

Wed, 05 Aug 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
three died and 81 new corona positive
three died and 81 new corona positive
झांसी। मंगलवार को जिले में कोरोना वायरस के 1525 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 81 पॉजिटिव पाए गए। इनमें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। ये चिकित्सक कोरोना मरीजों का इलाज करते आ रहे थे। इसके अलावा तीन मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, स्वस्थ होने पर 66 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर निवासी 85 वर्षीय एक वृद्ध को बुखार, कफ, गले में खरांश और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वे गंभीर रूप से बीमार थे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीपरी बाजार निवासी 30 वर्षीय युवक को भी बुखार, कफ, गले में खरांश और सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती किया गया था, उसकी भी मौत हो गई। जबकि, हजरयाना बड़ाबाजार निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति को भी कोरोना के इन लक्षणों के चलते भर्ती किया गया था। वे हाइपरटेंशन व डायबिटिज के भी रोगी थी। उनकी भी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों से 81 नए मरीज भी सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2493 पर पहुंच गई है। इनमें से स्वस्थ होने पर 1731 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 69.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 690 हैं। इनमें से 90 को छोड़ बाकी सभी लक्षण रहित मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed