फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three criminal arrest

ट्रकों से माल चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 25 Mar 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three criminal arrest
झांसी। ट्रकों से माल चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। पूछताछ में कई घटनाओं की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला रेवाड़ी निवासी मनोहर यादव ने 7 मार्च को प्रेमनगर थाने में सूचना देते हुए बताया था कि 12 फरवरी को उनका ट्रक झांसी-ललितपुर हाईवे पर बिजौली के पास बने एक ढाबे पर खड़ा था। तभी ट्रक से बदमाश हजारों रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पड़ताल के बाद प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह और बिजौली चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना मिलने के बाद उक्त ढाबे के पास दबिश दी। यहां से पुलिस टीम ने एटा के थाना कोतवाली अंतर्गत नगला मुही गांव निवासी दिनेश बघेल, मैनपुरी के थाना ओछा अंतर्गत नगला महानंद निवासी राजेश उर्फ राजू गौतम और अलीगढ़ के थाना अतरौली अंतर्गत वेमवीरपुर गांव निवासी राजवीर को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने ही ट्रक से माल चोरी किया था। उनके साथ तीन अन्य साथी भी थे, जो भाग निकले। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुट गई है। पता चला है कि पकड़े गए गिरोह के बदमाश कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस टीम में कृष्णकांत, श्यामबाबू व पीयूष राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed