फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thousands of heads bowed in worship of God, celebrated the festival of sacrifice by embracing each other

Jhansi News: पाक परवरदिगार की इबादत में झुके हजारों सिर, गले मिलकर मनाया कुर्बानी का पर्व

Tue, 18 Jun 2024 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 18 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thousands of heads bowed in worship of God, celebrated the festival of sacrifice by embracing each other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज में लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ ही देश में अमन चैन की दुआ मांगी। गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। मुफ्ती साबिर कासमी ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी के पर्व को लेकर शहर की मुस्लिम बस्तियों में काफी रौनक रही।
सुबह फज्र की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कुर्बान किए जाने वाले जानवरों (बकरा) को नहला धुलाकर तैयार किया। जानवरों के गले में फूलों की माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई। ईद-उल-अजहा पर पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज को अदा करने के लिए लोगों ने नए कपड़े पहनकर शहर की ईदगाह और मस्जिदों की ओर रुख किया। नमाज से पहले मुफ्ती साबिर कासमी ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह की रजा के लिए हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम अपने सात साल के बेटे को कुर्बान करने पर राजी हो गए थे। बेटे की गर्दन पर छुरी भी चला दी थी। लेकिन अल्लाह उनके बेटे की कुर्बानी नहीं चाहते थे वो तो सिर्फ इम्तिहान ले रहे थे। हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम इम्तिहान में कामयाब हुए थे। हम सभी को परवरदिगार से बेपनाह मोहब्बत और दीन का रास्ता अख्तियार करना होगा। इसी राह पर चलकर कामयाबी हासिल होगी। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी की गई। कुर्बानी के मांस को गरीबों, रिश्तेदारों व करीबियों को बांटा गया। पठौरिया स्थित ईदगाह में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी राजेश एस ने लोगों से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। इस मौके पर याकूब अहमद मंसूरी, नूर अहमद, सैय्यद ताबिश अली, हाजी इब्राहिम, कल्लू तल्हा, मुफ्ती खालिद नदवी, कारी हसीब अहमद, यूनुस राईन, अय्यूब, मकसूद इलाही, हाजी इकबाल, राजा, अनवार, एडवोकेट अफजाल के साथ ही कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
फोटो...
प्रेमगर ईदगाह में अदा की गई नमाज
झांसी। प्रेमनगर स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमाम हाफिज मोहम्मद हसनैन रहमानी ने तकरीर में कहा कि कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा इंसानियत और परवरदिगार से मोहब्बत का संदेश देता है। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर इम्तियाज हुसैन, हाफिज इस्लाम, कारी मसीहउद्दीन, मौलाना खुर्शीद सहित सैकड़ों नमाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सुरक्षा रही चाक चौबंद
ईद की नमाज को लेकर ईदगाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। ईदगाह में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी राजेश एस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसके साथ ही शहर में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी राजेश राय, शहर कोतवाल आनंद सिंह व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे। इसके साथ ही ईदगाह और मस्जिदों पर खास नजर रखी जा रही थी।
---------
बच्चों में दिखा उत्साह
ईद-उल-अजहा पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बकरीद पर नए कपड़े पहनकर बच्चे टोलियों में नजर आए। बकरीद पर ईदी के रूप में मिले उपहार और पैसों को खूब खर्च किया। इस दौरान मुस्लिम बस्तियों में लगे तरह-तरह के झूलों पर बच्चे झूलते नजर आए।

-----------
अमन चैन की मांगी दुआ
बबीना। कस्बे में मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद अल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अमन-चैन की दुआ मांगी गई। रिछरियन स्थित बड़ी ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे हाफिज फरहान ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।बीजासेन मोहल्ला स्थित मस्जिद व शास्त्री नगर मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय में देर शाम तक ईद की मुबारकबाद एवं दावतों का दौर चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed