{"_id":"627f4f1d1f037e4c753e6a06","slug":"the-idol-of-god-kept-under-a-tree-was-thrown-into-the-drain-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: शरारती तत्व ने पेड़ के नीचे रखी भगवान की मूर्ति को नाले में फेंका, लोगों में रोष, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: शरारती तत्व ने पेड़ के नीचे रखी भगवान की मूर्ति को नाले में फेंका, लोगों में रोष, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 14 May 2022 06:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 May 2022 06:38 PM IST
सार
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शरारती तत्व ने पेड़ के नीचे रखी भगवान की मूर्ति को नाले में फेंक दिया। घटना के बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को नाले से निकालकर गंगाजल से नहला धुलाकर वही रखवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहा के आगे पेड़ के नीचे रखी एक मूर्ति को किसी शरारती तत्वों ने शनिवार सुबह में करीब 4:15 बजे नाले में फेंक दिया। सुबह मूर्ति को नाले में पड़ा देखकर लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में वहां आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मूर्ति को नाले से निकालकर गंगाजल से नहला धुला कर उसे वही रखवा दिया।
विज्ञापन
आसपास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीओ सिटी प्रदीप कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति यह हरकत करते हुए दिखाई दिया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद अब मौके पर शांति है।
विज्ञापन