फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher's murder accused friend gets life imprisonment

Jhansi News: शिक्षक के हत्यारोपी दोस्त को आजीवन कारावास की सजा

Wed, 17 Apr 2024 03:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher's murder accused friend gets life imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तीन वर्ष पूर्व शिक्षक की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (आवश्यक वस्तु अधिनियम) ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए अलग-अलग धाराओं में अजीवन कारावास की सजा सुनाई। 1.20 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास सजा भुगतनी होगी। जबकि मुकदमें के दो आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लुहरयाना मंडी रोड निवासी अरविंद अहिरवार (30) पुत्र जानकी अहिरवार जोकि ग्राम लड़वारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक था को 16 अगस्त 2021 को उसका दोस्त मनीष अहिरवार अपने साथ घर से ले गया था। इसके बाद अरविंद का शव कस्बा महरौनी में नाराहट रोड पर एक स्कूल के पीछे सीसी रोड पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मनीष अहिरवार निवासी मंडी रोड़, जमना और जानकी निवासी लुहरयाना के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। तभी से यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (आवश्यक वस्तु अधिनियम) के समक्ष चल रहा था। मुकदमें में तमाम गबाह व सबूत पेश किए गए। मंगलवार को मामले की सुनवाई की गई। जिसमें तमाम गबाह व सबूत को देखने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी मनीष अहिरवार को हत्या व अपहरण का दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त को हत्या की धारा में आजीवन कारावास व एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। जबकि अपहरण की धारा में आजीवन कारावास की सजा और 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। वहीं मामले के दो अन्य अभियुक्तों जमना व जानकी को दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

---------
यह था मामला
शिक्षक अरविंद को 16 अगस्त 2021 को उसका दोस्त मनीष घर से अपने साथ ले गया था। जब अरविंद घर नहीं आया तो अरविंद की पत्नी रूबी ने फोन किया था। तब मनीष ने बताया था कि अरविंद को पुलिस ने पकड़ लिया है। राजीनामा के लिए दस हजार रुपये की आवश्यकता है। इसके बाद रूबी से मनीष 3500 रुपये ले गया था। दूसरे दिन 17 को रूबी ने अपने पिता को फोन करके बुलाया था। पिता के साथ रूबी कोतवाली महरौनी अपने पति की गुमशुदगी लिखाने गई तो यहां देखा कि उसके पति की बाइक थाने में खड़ी थी। जानकारी की तो पता चला कि नाराहट रोड पर स्थित एक स्कूल के पीछे सीसी रोड पर एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो उक्त शव अरविंद का था। रूबी ने अपने पति की हत्या का शक अपनी सौतेली सास जमना, मनीष व उसके अज्ञात साथियों पर जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed