फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   store vegetable in cold storage

शीतकक्ष में करें सब्जियों का भंडारण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
store vegetable in cold storage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
रानी लक्ष्मीबाई केद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने  सब्जियोें को खराब होने से बचाने के लिए किसानों को सलाह दी। विवि के  निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एसएस सिंह और वैज्ञानिक  डॉ. घनश्याम अबरोल, डॉ.  अमित कुमार, डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि कोरोना के दौर में किसान उपज को  बेच नहीं पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को शीतकक्ष का इस्तेमाल करना चाहिए।  गर्मियों में फ ल-सब्जियां बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं। किसानों के पास  भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होती है, इसलिए ऐसे समय में जीरो एनर्जी कूल  चैबंर सबसे सस्ता उपाय है। किसान इसे अपने घर में स्वयं ही बना सकते हैं।  यह एक दोहरे ईंट-दीवार की संरचना है, जिसके रिक्त स्थान को रेत से भरा जाता  है। इसका निर्माण बहुत ही सरल है। यह 10 से15 प्रतिशत तक तापमान कम कर सकते  हैं। जो फ ल और सब्जियों को अधिकतम समय तक ताजा बनाये रखने में सक्षम है।  इसके निर्माण में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड  100 प्रतिशत अनुदान देता है।  शोध में पाया गया है कि शीतकक्ष केले को 20 दिन, किन्नौ को 60 दिन, भिंडी  को छह दिन, गाजर को 12 दिन, आलू को 97 दिन  और गोभी को 12 दिन तक संरक्षित  रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed