फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A massive fire broke out in the server room of Indian Bank in Mauranipur

Jhansi: मऊरानीपुर में इंडियन बैंक के सर्वर रूम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पाया काबू

Wed, 26 Aug 2026 02:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 26 Aug 2026 02:51 PM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। त्योहार के चलते बैंक बंद था। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Jhansi: A massive fire broke out in the server room of Indian Bank in Mauranipur
बैंक से निकलता धुआं। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। त्योहार के चलते बैंक में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने बैंक के अंदर से भारी मात्रा में धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बैंक कर्मियों को सूचना देने पर असिस्टेंट मैनेजर मुकेश पटेल मौके पर पहुंचे और बैंक का ताला खोला। अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने अंदर जाकर जांच की तो सर्वर/बैटरी रूम में आग लगी मिली। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। इसके बाद पास में रखे गत्ते और अन्य सामान ने आग पकड़ ली, जिससे बैंक परिसर धुएं से भर गया।
विज्ञापन


बैंक का प्रवेश द्वार संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed