फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   momentum gets a boost; a link expressway to connect with the Bundelkhand Expressway.

Jhansi News: झांसी की रफ्तार को पंख, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे

Wed, 26 Aug 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
momentum gets a boost; a link expressway to connect with the Bundelkhand Expressway.
झांसी/लखनऊ। झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जालौन के फूलपुरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से शुरू होकर झांसी के अंबाबाई तक बनने वाला करीब 106 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसकी पूरी लागत प्रदेश सरकार वहन करेगी। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। इस पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड से दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ाव नहीं होने के कारण झांसी अब तक इसके करीब 296 किलोमीटर लंबे नेटवर्क से बाहर था। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद झांसी सीधे इस नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा। इससे दिल्ली, आगरा, लखनऊ और पूर्वांचल की ओर जाने वाले वाहनों को तेज और बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। जालौन और उरई की ओर आने-जाने वालों को भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे जालौन के उरई क्षेत्र के अलावा झांसी के गरौठा, टहरौली, मोठ और झांसी प्रथम तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके लिए 110 मीटर चौड़ा राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) विकसित किया जाएगा। वित्तीय मूल्यांकन के बाद सरकार ने परियोजना का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) पद्धति से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ जाने का मिलेगा बेहतर विकल्प
लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए झांसी से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच हो जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इटावा के कुदरैल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। ऐसे में झांसी से आगरा, लखनऊ, दिल्ली और पूर्वांचल की ओर जाने के लिए एक्सप्रेसवे का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। लंबी दूरी के सफर में समय की भी बचत होने की उम्मीद है।

जालौन-उरई जाने वालों को भी राहत
अभी झांसी से जालौन-उरई और वहां से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए सामान्य सड़कों का इस्तेमाल करना पड़ता है। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद झांसी सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे जालौन और उरई की ओर जाने वाले वाहनों को भी तेज सड़क संपर्क मिलेगा।

आगरा जाने के लिए बनेगा नया तेज कॉरिडोर
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ाव का लाभ झांसी को भी मिलेगा। लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा जाने के लिए नया और तेज मार्ग उपलब्ध होगा। इससे झांसी आने वाले पर्यटकों के लिए पीताम्बरा पीठ दतिया, श्री रामराजा मंदिर ओरछा और सोनागिर जैन तीर्थ जैसे प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी आसान होगा।


डिफेंस कॉरिडोर और बीडा को सीधा फायदा
लिंक एक्सप्रेसवे का फायदा झांसी में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा। गरौठा के पास विकसित हो रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर नोड और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र को एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधी हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे औद्योगिक इकाइयों तक कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed