फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two months after the wedding, a husband caught his wife in the room with her lover

Jhansi: शादी के दो महीने बाद पत्नी को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा, पति बोला- नींद की गोलियां देकर सुला देती थी

Wed, 26 Aug 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Wed, 26 Aug 2026 02:25 AM IST
सार

पति का आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी उसे नींद की गोलियां देकर सुला देती थी। उसके सो जाने के बाद मोबाइल पर प्रेमी से बात करती है। पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने पर उसके प्रेम संबंध का पता चला।

विज्ञापन
Jhansi: Two months after the wedding, a husband caught his wife in the room with her lover
पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा। - फोटो : AI Generated

विस्तार

शादी के महज दो महीने बाद एक युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पति का आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी उसे नींद की गोलियां देकर सुला देती है। उसके सो जाने के बाद मोबाइल पर प्रेमी से बात करती है।
विज्ञापन


मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने पर चला प्रेम संबंध का पता
23 अगस्त को मेडिकल कॉलेज से लौटने पर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसके फोटो एवं वीडियो भी उसने बनाया। थाना चिरगांव के तालाबपुरा गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार थकान, चक्कर और नींद आने लगी। उसे पत्नी के व्यवहार पर शक हो गया था। पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने पर उसके प्रेम संबंध का पता चला। 19 अगस्त को घर से जेवर भी गायब हो गए।
विज्ञापन


अचानक घर लौटने पर प्रेमी के साथ पकड़ा
23 अगस्त को मामा के घायल होने पर झांसी आया था। दोपहर करीब दो बजे वह चिरगांव स्थित घर लौटा। उस समय युवक घर के अंदर मौजूद था। उसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। वहां उसने वीडियो बना लिया। पुलिस उनको लेकर थाने भी गई थी लेकिन युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करके उसे छोड़ दिया। उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी एवं उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक प्रार्थना पत्र के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed