फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ruthlessly slitting her throat with a sharp weapon

धारदार हथियार से विवाहिता की निर्ममतापूर्वक गला रेतकर हत्या

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
ruthlessly slitting her throat with a sharp weapon
झांसी। रक्सा इलाके में शुक्रवार देर-रात विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर रात में ही एसएसपी शिवहरी मीना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। उधर, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने आशनाई के चक्कर में हत्या की आशंका जताई है। शक के आधार पर पुलिस ससुराल के तीन युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, विवाहिता के परिजन उसके पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना रक्सा के आजाद मोहल्ला निवासी निधि राजपूत (30) का विवाह करीब 10 साल पहले चिरगांव के बजेरा गांव निवासी अखिलेश से हुआ था। अखिलेश परिवार का इकलौता बेटा है। वह कोई काम नहीं करता है। इस वजह से निधि का उससे हमेशा झगड़ा होता था। पति से मन-मुटाव के चलते निधि पिछले करीब दो साल से अपने रक्सा स्थित मायके में रहती थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात खाना खाने के बाद निधि अपनी मां कस्तूरी देवी और बेटे आजाद (8) के साथ शिवपुरी रोड पर संजू ढाबा के पीछे खेत में बने घर में सोने चली गई। यहां मां कस्तूरी और आजाद नीचे सो गए जबकि अकेले निधि छत पर सोने चली गई। रात करीब एक बजे आजाद की नींद खुलने पर वह मां के पास ऊपर गया तब निधि खून से लथपथ पड़ी थी। उसके मुंह पर तकिया रखा था। गले को धारदार हथियार से रेत दिया गया था। दोनों कलाई में भी घाव थे। खून से सना मां का शव देखकर बेटा आजाद जोर-जोर से रोने लगा। यह सुनकर कस्तूरी भी वहां पहुंच गई। निधि का शव देखकर उसने शोर मचाया। देर-रात एसएसपी शिवहरी मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मां कस्तूरी ने उसके पति अखिलेश पर हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना है पति से मनमुटाव के बाद निधि दूसरी शादी करना चाहती थी। इससे अखिलेश नाराज था। एसएसपी शिवहरी मीना ने खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। उनका कहना है कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

15 जून को तय हो गई थी शादी
पति से मनमुटाव के बाद निधि अपने मायके मेें ही रहती थी। अब वह दुबारा अखिलेश के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके बाद परिजनों की सहमति से उसकी शादी बबीना के खजराहा गांव निवासी युवक से तय हो गई थी। 15 जून को विवाह भी होना था। इन दिनों दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसके पहले ही निधि की हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारने की पूरी तैयारी से आया था हत्यारा
आशनाई के इर्द-गिर्द घूम रही कहानी
हत्यारा हर कीमत पर निधि को मार डालना चाहता था। इसके लिए वह धारदार हथियार समेत रस्सी लेकर पहुंचा था। सबसे पहले निधि को काबू में करने के लिए उसका गला और हाथ रस्सी से कस दिया। उसके बाद दम घोंटने के लिए तकिया मुंह पर रखकर दबाया। निधि की मौत सुनिश्चित करने के लिए उसका गला और कलाइयां भी धारदार हथियार से रेत दी। गले में धारदार हथियार से दो वार किए गए। मौत के बाद उसने निधि का मोबाइल फोन भी कुचलकर वहां फेंक दिया। जांच पड़ताल में पुलिस को आशनाई के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती मिली। पुलिस का कहना है कि विवाहिता के मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं। ससुराल के दो युवकों पर भी शक है।

सीडीआर खंगालने के बाद पुलिस ने तीन को उठाया
पुलिस ने निधि के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाला। आखिरी बात उसकी ससुराल में रहने वाले तीन युवकों से हुई। पुलिस ने इन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed