फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rama saga staged prepare young

श्री राम गाथा मंचन को तैयार युवा

Sat, 10 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rama saga staged prepare young
झांसी। भगवान श्रीराम की गाथा के मंचन के लिए एक बार फिर महानगर में दो मंच तैयार हो चुके हैं। सदर बाजार में 11 से व बड़ा बाजार में 13 अक्तूबर से नारद मोह मंचन के साथ रामलीला शुरू होगी।
विज्ञापन


लगभग तीन माह से सदर बाजार की रामलीला के लिए अभ्यास कर रहे युवा कलाकारों के चेहरों पर श्रीराम कथा के पात्र बनने की गौरवमय अनुभूति स्पष्ट दिखती है। वहीं पर्दें के पीछे ड्रेस, साज सज्जा, मेकअप करने वाले युवा भी अपनी भूमिका को कम नहीं समझ रहे हैं। बीएससी में अध्ययनरत विक्की साहू ग्रीन रूम के इंचार्ज हैं। उन्होंने तय कर रखा है कि किस पात्र को क्या ड्रेस पहननी है।
विज्ञापन


विक्की के अनुसार जटायु, केवट, भगवान राम, लक्ष्मण आदि की ड्रेस परंपरागत रहती है, लेकिन रावण एवं उनके अनुचरों की ड्रेस में ज्यादा मेहनत एवं चिंतन करना पड़ता है। इन ड्रेसों को तैयार करने के लिए वह प्रतिदिन आठ से दस घंटे दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार बीए में अध्ययनरत प्रतीक ओमरे अंगद की भूमिका के अलावा मुख्य मेकअप मैन कमलेश नामदेव के सहयोगी हैं। उनके मुताबिक आराध्यों के स्वरूपों को सजाना अपने आप में सुखद अनुभव है। वह मेकअप की बारीकियां भी सीख रहे हैं। इन्हीं युवाओं में एक जितेंद्र लाक्षाकार तारा का रोल निभाएंगे।  दृश्य सज्जा में भी वह अपना दिमाग लगा रहे हैं। उनके मुताबिक नए पर्दें व नए सेट इस वर्ष की रामलीला में लोगों को खासा आकर्षित करेंगे। वहीं गोलू यादव राम बारात में नया क्या हो, इसके मंथन में जुटे हुए हैं।


कई दृश्य बदले मिलेंगे यहां
बड़ा बाजार की रामलीला में इस वर्ष कई दृश्य बदले नजर आएंगे। पंचवटी के सेट को और प्राकृतिक स्वरूप दिया जाएगा। वहीं लंका दहन मंचन के दौरान अशोक वाटिका, रावण दरबार भी नए रूप में होगा। बड़ा बाजार रामलीला कमेटी के महामंत्री अरुण द्विवेदी के मुताबिक राम लीला में नए गीतों के अलावा राम - केवट प्रसंग भी खासा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed