फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PWD employee hanged himself

पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
PWD employee hanged himself
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में दतिया गेट बाहर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर पटला निवासी रमेश प्रसाद कुशवाहा (55) लोक निर्माण विभाग में वाटरमैन के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को रात में वे घर के अलग कमरे में सोये हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह उनके पुत्र अमित ने देखा तो वे कमरे में फंदे पर झूलते हुए मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के छोटे पुत्र सुमित ने बताया कि उसके पिता की लंबे समय से तबियत खराब चल रही थी। ड्यूटी पर भी नियमित रूप से नहीं जा पा रहे थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। इसी परेशानी में उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed