फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prabhu sri ram ka raaj tilak in sadar bazar jhansi

झांसी: राजतिलक होते ही गुंजायमान हुए जय श्री राम के उद्घोष

Thu, 10 Oct 2019 04:27 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
prabhu sri ram ka raaj tilak in sadar bazar jhansi
सदर बाजार श्रीरामलाला में राज तिलक के वाद सजा श्रीराम दरबार - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार और बड़ा बाजार की राम लीलाओं में बुधवार को भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। इसके साथ ही जय श्री राम के उद्घोष गुंजायमान हो उठे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और रामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सदर बाजार में श्रीराम लीला कमेटी की ओर से आयोजित मंचन में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी पुष्पक विमान से अयोध्या आते हैं। इससे समूची अयोध्या खुशी से झूम उठती है। घर - घर दीप प्रज्ज्वलित किये जाते हैं। भरत और श्रीराम का मिलन होता है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम का भव्य राज तिलक होता है।
विज्ञापन


मंचन अवसर पर आकाशवाणी के कलाकारों ने भगवान राम की महिमा के मधुर गीत गाये। कार्यक्रम में कलाकारों को पुरस्कार भी दिये गए। कमेटी के पूर्व मुख्य निर्देशक पंडित नवल किशोर कौशिक की स्मृति में नरेंद्र कौशिक ने विशेष कलाकारों में भरत लक्षाकार, विवेक मिश्रा, गगन जैन, विवेक अग्रवाल, राजू मिश्रा को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंचन में अर्पित मुखरैया ने राम की, कृष्णा पांडेय ने लक्ष्मण, अंश तिवारी ने भरत, प्रत्युष गोस्वामी ने शत्रुघन, हेमंत तिवारी ने सीता, रमाकांत रावत ने हनुमान व हरीमोहन दुबे ने गुरु वशिष्ठ की भूमिकाएं निभाईं। निर्देशन शांतनू पांडेय ने किया। इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री, कोमल चंद्र जैन, महेश पांडेय, विजय पटैरिया, राकेश शर्मा, अर्जुन यादव, रोहित गुप्ता, कैलाश गुप्ता, अजय कक्कड़ आदि मौजूद रहे।


इधर, श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति की ओर से आयोजित श्री रामलीला के मंचन में अग्नि परीक्षा, राज तिलक की लीला का मंचन किया गया। वेद मंत्रों के बीच गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज तिलक किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस अवसर पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, कैलाश कमरया, वीरेंद्र दीक्षित, संयोजक भरत राय, महामंत्री अरुण द्विवेदी, अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, रवि तिवारी, संजय दोसाज, हरी प्रकाश शर्मा ने भगवान श्रीराम के दरबार का पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed