फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police caught a pickup laden with meat worth Rs 4 lakh

Jhansi News: चार लाख रुपये के मांस से लदी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 27 Aug 2023 10:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Police caught a pickup laden with meat worth Rs 4 lakh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोंठ। रविवार को मोंठ से अमरा गांव के पास हाइवे से पुलिस ने मांस से लदी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। उसमें करीब चार लाख रुपये कीमत का भैंस का मांस लदा हुआ था। गाड़ी में इससे संबंधित कोई कागज नहीं मिला। पुलिस के पहुंचते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर उसके नमूने लिए। इसके बाद गाड़ी में लदा पूरा मांस जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर वहीं दफना दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

मोंठ हाईवे स्थित ढाबा संचालक ने पुलिस को बताया कि कई घंटे से एक पिकअप गाड़ी खड़ी है। जिससे भीषण दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर मोंठ पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तब गाड़ी के अंदर बोरी समेत प्लास्टिक की टंकियों में भैसे के कटे अंग एवं मांस के टुकड़े भरे हुए थे। पुलिस ने चालक की तलाश की लेकिन, चालक वहां से भाग निकला। पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर मांस के सैंपल लिए गए। इसके बाद जेसीबी मशीन से ढाबे के पास गड्ढा कराकर मांस समेत कटे अंग उसमें दफना दिए। पिकअप गाड़ी को पुलिस अपने साथ लेकर कोतवाली आई। तलाशी लेने पर उसमें एक पुराना कागज मिला। इसमें आगरा से उन्नाव के बीच की रसीद बनी थी। गाड़ी में करीब चार लाख रुपए का मांस भरा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed