फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polarization of votes will determine victory and defeat

वोटों का ध्रुवीकरण तय करेगा हार-जीत

Sun, 19 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Polarization of votes will determine victory and defeat
babina jhansi news - फोटो : demo
बबीना विधानसभा क्षेत्र में जिला की कोई तहसील नहीं आती है। यह पिछड़ा क्षेत्र कहलाता है। झांसी शहर में सदर बाजार क्षेत्र, रेलवे क्षेत्र, बरुआसागर और चिरगांव तक फैले इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। लेकिन, जिस तरह से जातीय ध्रुवीकरण हो रहा है, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे की बात कोई मतदाता नहीं कर रहा है, वह तो केवल जाति के आधार पर हार - जीत का समीकरण तय कर रहे हैं। क्षेत्र में भारत हैवी इलेक्ट्रीक्लस लिमिटेड बड़ा उपक्रम है। कभी बबीना में इंडो गल्फ फैक्ट्री थी, जिसमें पंद्रह हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता था, अब फैक्ट्री बंद हो गई है। जो लोग इसमें काम करते थे, उनका रोजगार छिन गया। चुनाव में यह कोई मुद्दा नहीं है, बल्कि चुनाव की चर्चा होती है तो जातीय समीकरणों पर बात होने लगती है।
विज्ञापन



जीत में जातीय आंकड़े डालेंगे असर
बबीना विधानसभा क्षेत्र में जातीय आंकड़े हार- जीत की भूमिका तय करेंगे। ज्यादातर राजपूत मतदाता पिछली बार कृष्णपाल सिंह के पक्ष में गए थे। विधायक के क्षेत्र में कम आने - जाने के कारण मतदाता उनसे नाराज है। कुशवाहा मतदाता निर्णायक है। लेकिन, अब तक मतदाताओं ने अपना मन नहीं बनाया है, इसलिए कोई भी पार्टी उनके मतों का दावा नहीं कर पा रही है। यादव मतदाताओं में सत्ता पक्ष से महत्व नहीं मिलने के कारण नाराजी है, जबकि ब्राह्मण खामोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीना को तहसील बनवाएंगे: कृष्णपाल सिंह
बबीना से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह राजपूत ने बताया कि पांच साल में 230 एपेक्स रोड बनवाए, 69 गांवों में बिजली पहुंचाई, 80 सौर ऊर्जा की लाइटें लगवाईं, 134 गरीबों को इलाज के लिए मदद दी, 1,369 हैंडपंप लगवाए। बबीना ब्लाक में पानी की समस्या के समाधान के लिए टंकियां बनवाईं, 19 चेकडैम बनवाए व अटल ज्योति योजना के अंतर्गत 34 मजरों में लाइट पहुंचाई। सिंचाई के लिए पानी की कमी है, इसलिए बड़ौरा से मानपुर तक नहर बनाने का काम चल रहा है। सुकुवां - ढुकुवां बांध पर सौर ऊर्जा से बिजली बनाने का प्लांट लग रहा है। बबीना विधानसभा क्षेत्र ऐसा है, जिसमें कोई तहसील नहीं है। यदि वह जीते तो बबीना को तहसील का दर्जा दिलाएंगे, रक्सा को ब्लाक बनवाएंगे, बीएचईएल व खैलार को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा दिलाएंगे। पारीछा प्लांट के हक की लड़ाई लड़ेंगे, ताकि उसे बेचा न जा सके।

अदरक मंडी को आधुनिक रूप दिलाएंगे: राजीव सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यह उनका पहला चुनाव है। जनता का भरपूर समर्थन उनके साथ है। यदि वह जीते तो बरुआसागर की अदरक मंडी को अपग्रेड कराएंगे, ताकि किसानों को उपज का भरपूर पैसा मिले। क्षेत्र में फैली सामंतवादी व्यवस्था का वह विरोध कर रहे हैं। जनता का हाल यह है कि यदि कोई उनका उत्पीड़न करता है तो वह अपनी बात प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते हैं। क्षेत्र में गुंडई हावी है, उसे समाप्त कराएंगे। यदि उनकी सरकार बनी तो रायकवार समाज को तालाबों के पट्टे दिलाए जाएंगे, ताकि उनका रोजगार चल सके। बबीना क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की बहुत समस्या है। कुओं में पानी नहीं होने के कारण किसान सिंचाई नहीं कर पाते हैं। वर्षों से इस मुद्दे पर चुनाव में वोट लिए जाते रहे, लेकिन अब तक कोई काम नहीं किया गया।  


बबीना में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाएंगे: यशपाल सिंह
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की नीतियां मतदाताओं को बता रहे हैं। लोगों का नीतियों पर भरोसा बढ़ रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने जो भी चुनावी घोषणाएं की थीं, वह पूरी कर दी गई हैं। बबीना क्षेत्र में सिंचाई की समस्या है, यदि वह जीते तो ड्रिप सिंचाई को बढ़ावा देंगे व किसानों तक पहुंचाएंगे। किसान खुशहाल होगा तो क्षेत्र अपने आप खुशहाल हो जाएगा। गांवों को ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा से जोड़ेंगे, झांसी सदर में पार्किंग व्यवस्था का विस्तार करेंगे, सोलर लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे, रोजगारपरक कार्य शुरू कराएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed