फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four fishermen stranded in the Sukhnai River rescued by the Army.

Jhansi News: सुखनई नदी में फंसे चार मछुआरे, सेना ने निकाले

Fri, 28 Aug 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four fishermen stranded in the Sukhnai River rescued by the Army.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/मऊरानीपुर। सुखनई नदी के तेज बहाव के चलते एक टापू पर मछली पकड़ने पहुंचे चार मछुआरे नौ घंटे तक फंसे रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे चारों मछली पकड़ने के लिए वहां गए थे। नदी का बहाव तेज हो जाने से टापू का संपर्क कट गया। जान बचाने के लिए चारों मछुआरे एक पेड़ पर चढ़े रहे।
नदी के तेज बहाव को देखते हुए रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाना पड़ा। सैन्यकर्मियों ने ड्रोन की मदद से कम बहाव वाले स्थान को तलाशकर किसी तरह शाम करीब 5:30 बजे उनको बाहर निकाला। मछुआरों के बाहर आने पर प्रशासनिक अफसरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मऊरानीपुर कस्बा के गांधीगंज निवासी कालीचरण रायकवार (55), मंगल (38), रिंकू (25) और बल्लू (30) नौ पुल के पास बने चेकडैम में सुबह करीब 8 बजे पहुंचे थे। इधर, लगातार बारिश एवं नदी में बांध से पानी छोड़े जाने से बुधवार शाम से सुखनई नदी उफनाने लगी। बृहस्पतिवार सुबह से नदी के बहाव में तेजी आ गई। जलस्तर बढ़ने से चेकडैम का रास्ता नदी में समा गया। टापू भी धीरे-धीरे डूबने लगा। यह देख जान बचाने के लिए कालीचरण समेत तीनों पेड़ पर जा चढ़े। चारों के टापू पर फंसा होने से वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, थाना प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। नदी का बहाव तेज होने से टापू तक कोई पहुंच नहीं पा रहा था। यह देखकर सेना बुला ली गई। सेना के बचाव दल ने अपने ड्रोन उड़ाकर कम बहाव का रास्ता तलाशा। टापू से कुछ दूर पर एक सुरक्षित रास्ता मिलने पर उनको बाहर निकाला गया। करीब नौ घंटे तक चारों टापू में फंसे रहे। थाना प्रभारी मुकेश सिंह के मुताबिक चारों ही सुरक्षित तरीके से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed