फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM's foreign trip good for country

पीएम के विदेश दौरों से देश की साख बढ़ी

Mon, 01 Jun 2015 12:07 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विज्ञान, तकनीकी एवं भू विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लालू, मुलायम व अन्य दलों के विलय से केंद्र सरकार को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। पीएम मोदी और पार्टी के साथ पूरा देश है। नरेंद्र मोदी देश के पहले पीएम हैं, जिन्होंने विदेश नीति पर खुद आगे आकर पहल की है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से देश की साख बढ़ी है। चूंकि, विपक्ष के पास दूसरा कोई मुद्दा नहीं है, इस कारण वह विदेश दौरे को ही मुद्दा बनाए हुए है। वह रविवार की शाम उरई में महासंपर्क अभियान का शुभारंभ कर लौटते समय झांसी स्टेशन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह दो करोड़ सदस्य पार्टी ने बनाए हैं, उससे साफ है कि अगली सरकार भाजपा की ही होगी।  यूपी में लोग बेसब्री से भाजपा की सरकार बनाने का इंतजार कर रहे हैं। यहां की जनता एक बार फिर कल्याण व राजनाथ सिंह जैसा शासन देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि महासपंर्क अभियान का उत्साह देश में ही नहीं, विदेशों में भी है। विदेशों में इसे कल्याण पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भगवान दास उर्फ राजू बुकसेलर, प्रदीप शर्मा, हिमांशु दुबे, संजीव अग्रवाल, रोहित गोठनकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed