{"_id":"5ef0ec1c8ebc3e42e04ebb74","slug":"people-cut-his-neck-from-glass-jhansi-news-jhs169709353","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के शौचालय में युवक ने कांच से काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के शौचालय में युवक ने कांच से काटा गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार की शाम मऊरानीपुर कोतवाली में मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक ने शौचालय में कांच से गला काट लिया। यह देखकर कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाली पुलिस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। सूचना पाकर अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
थाना मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा के पुत्र जगदीश प्रसाद कुशवाहा (28) का तीन दिन पहले एक रिश्तेदार से झगड़ा हो गया था। जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। रिश्तेदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जगदीश से पूछताछ की। उससे पूछताछ के बाद दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया गया। दूसरा पक्ष आने तक युवक को कोतवाली में ही बैठा लिया। इसी बीच जगदीश को पेशाब लगने पर एक सिपाही शौचालय ले गया। इसी दौरान जगदीश ने खिड़की पर लगे कांच को तोड़कर गले को काट लिया। आवाज सुनकर अंदर पहुंचा सिपाही जगदीश को खून से लथपथ हालात में देखकर घबरा गया। खबर मिलते ही कोतवली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस की ही गाड़ी से उसे उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व एसपी देहात राहुल मिठास ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
तीन दिन से बैठाए थी पुलिस
बताया गया है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस तीन दिन से कोतवाली में बैठाए थी। लेकिन न छोड़ रही थी ओर न ही कार्रवाई कर रही थी। सोमवार को उसने जेल जाने के डर से गला काट लिया। खाना देने कोतवाली पहुंचे भाई को घटना की जानकारी हुई।