{"_id":"6ae5021e2c15186ff506001d","slug":"verdict-delivered-after-23-years-corporations-claim-over-13-out-of-18-land-plots-rejected-jhansi-news-c-11-jhs1004-908367-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 23 साल बाद आया फैसला, 18 में 13 गाटों पर निगम का दावा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 23 साल बाद आया फैसला, 18 में 13 गाटों पर निगम का दावा खारिज
विज्ञापन
- नगर निगम प्रशासन ने एसडीएम कोर्ट में पुनर्विचार तो काश्तकार पक्ष ने आयुक्त कोर्ट में दायर की याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लगभग 23 साल बाद जमीन के एक मामले में एसडीएम कोर्ट की ओर से फैसला सुनाया गया। लक्ष्मी तालाब के पास नगर निगम का 18 में से 13 गाटा संख्या पर दावा खारिज कर दिया। अब नगर निगम ने इस मामले में एसडीएम कोर्ट में पुनर्विचार तो काश्तकार पक्ष ने आयुक्त कोर्ट में याचिका दायर की है।
डडियापुर लक्ष्मी तालाब के 18 गाटा संख्या में 2.659 हेक्टेयर भूमि काश्तकार नथुआ के नाम दर्ज है। इस पर 2002 में नगर निगम की ओर से दावा किया गया था। मामला एसडीएम कोर्ट चला गया था। इस पर लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद एसडीएम न्यायालय ने हाल ही में अपना फैसला सुनाया। 18 में से पांच गाटा संख्या की 1.613 हेक्टेयर भूमि तालाब के रूप में दर्ज की गई। 13 गाटा संख्या पर नगर निगम का दावा खारिज कर दिया।
वहीं, काश्तकार पक्ष की ओर से आयुक्त कोर्ट में याचिका दायर की गई है। उसने सभी 18 गाटों पर अपना दावा पेश किया है। अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव का कहना है कि नगर निगम की ओर से पुनर्विचार याचिका एसडीएम कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
दो एकड़ भूमि मामले में भी निगम को झटका
लक्ष्मी ताल के पास की ही दो एकड़ भूमि मामले में भी नगर निगम को झटका लगा है। यहां एक काश्तकार के नाम दर्ज दो एकड़ भूमि का फैसला भी एसडीएम कोर्ट से निगम के पक्ष में नहीं आया है। यह मामला भी कई सालों से एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। अब निगम ने इस मामले में भी आयुक्त कोर्ट में याचिका याचिका दाखिल की है।