Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rs 40.31 crore in samman nidhi credited to the accounts of farmers in the district

Jhansi News: जनपद के किसानों के खातों में पहुंची 40.31 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 40.31 crore in samman nidhi credited to the accounts of farmers in the district
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत दो-दो हजार रुपये भेजे। गुजरात के बनासकांठा में हुए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां विकास भवन सभागार में हुआ। 24वीं किस्त के रूप में जनपद के 2,01,585 किसानों के खातों में 40.31 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन

झांसी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है, इसमें किसी भी प्रकार से बिचौलियों का समावेश नहीं है। इस दौरान सभागार में प्रगतिशील किसानों सहित संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. वीवी दुबे, डीडी कृषि बुद्ध देव द्विवेदी, विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed