{"_id":"5f91d1d68ebc3e7503113e2c","slug":"onion-rate-increase-for-navrat-jhansi-news-jhs179311475","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज डेढ़ गुना, नवरात्र में खपत ज्यादा तो बढ़ गए आलू के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज डेढ़ गुना, नवरात्र में खपत ज्यादा तो बढ़ गए आलू के दाम
विज्ञापन
झांसी। त्योहारों से पहले आपूर्ति प्रभावित होने से प्याज तो रुला ही रहा है। साथ ही नवरात्र के दौरान व्रत में आलू की खपत बढ़ने से इसके दामों में भी इजाफा हो गया है। इसके अलावा भी टमाटर, गोभी, खीरा, करेला के दाम बढ़े हैं।
बारिश से महाराष्ट्र में प्याज की फसल बर्बाद हुई है। ऐसे में प्याज उत्पादक शहरों तक में इसके दाम बढ़ गए हैं। झांसी में भी नासिक समेत महाराष्ट्र से अधिकांश प्याज आता है। इसके चलते यहां पर भी प्याज के दाम डेढ़ गुने हो गए हैं। 40 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 60 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, दीवाली तक प्याज के दामों में राहत की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नवरात्र में व्रत के आलू की खपत बढ़ गई है। व्रत में लोग आलू का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। इस कारण आलू के दामों में भी पांच से दस रुपये प्रति किलो इजाफा हुआ है। वहीं, भिंडी, बैगन, लौकी समेत कुछ सब्जियों की दरें जस की तस हैं।
ये है स्थिति
सब्जी 10 दिन पहले अब
आलू 35-40 45-50
प्याज 40 60
टमाटर 40 50
गोभी 60 80
खीरा 30 40-50
करेला 50 60
शिमला मिर्च 100 120
(नोट: मूल्य प्रति किलो में)