फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the fourth day of his son's marriage, a father died under suspicious circumstances

Jhansi News: बेटे की शादी के चौथे दिन पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 21 May 2025 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of his son's marriage, a father died under suspicious circumstances

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बेटे की शादी के चौथे दिन ही पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार तड़के चिरगांव में झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर पड़ा मिला। परिजन हादसे की बात बता रहे हैं लेकिन उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




चिरगांव के मोड़ खुर्द गांव के रहने वाले लालदास (50) पुत्र राम सिंह खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि 16 मई को बेटे दीपक की शादी बढ़ेरा के सोपान गांव में की थी। बहू घर आ गई थी। सोमवार सुबह छह बजे सैर पर जाने की बात कहकर वह निकले थे। करीब दो घंटे बाद उनका शव रेलवे पटरी पर मिलने की बात मालूम चली। यह सुनकर परिवार में रोना-पिटना मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उनक शव रेल पटरी पर पड़ा हुआ था। ट्रेन की चपेट में आने से तीन टुकड़ों में बंट गया था। परिवार के लोग सुसाइड की बात से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है सुसाइड करने की कोई वजह नहीं है लेकिन, दुर्घटना होने की बात भी वहां रहने वालों ने नहीं बताई। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के मुताबिक उनकी मौत की छानबीन की जा रही है। अभी मौत की वजह साफ नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed