फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now you will have to wear helmet while going to office and seatbelt in car

Jhansi News: अब दफ्तर जाते समय लगाना होगा हेलमेट, कार में सीटबेल्ट

Sun, 16 Feb 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to wear helmet while going to office and seatbelt in car
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अब सरकारी व अर्द्ध सरकारी अधिकारी व कर्मियों को ड्यूटी पर आते समय यातायात नियमों का पालन करना होगा। दोपहिया वाहन से आने पर हेलमेट व चौपहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगानी होगी। नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन टीमें गठित करेगा, जो चेकिंग करेंगी।

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मियों को यातायात के नियमों का पालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई अधिकारी-कर्मी नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसे ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी तीन सदस्यीय टीम (एआरटीओ, मजिस्ट्रेट व ट्रैफिक सीओ) गठित करेंगे, जो कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मियों और आने-जाने वाले की चेकिंग करेगी। यदि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चौपहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के दिखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed