फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NGT's sword hangs again on more than 900 houses of Pichor and Dadiyapur

Jhansi News: पिछोर और डडियापुर के 900 से अधिक मकानों पर फिर लटकी एनजीटी की तलवार

Sat, 17 Dec 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
NGT's sword hangs again on more than 900 houses of Pichor and Dadiyapur
झांसी। नारायण बाग के पास नगर पार्क की आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण होने पर एनजीटी ( राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ने नाराजगी जताते हुए जेडीए को कार्रवाई शुरू करने को कहा है। एजीटी के निर्देश के बाद जेडीए प्रशासन ने इन इलाकों में बने भवनों का सर्वे आरंभ करा दिया है। तीन सप्ताह में यह रिपोर्ट तैयार करके एनजीटी के समक्ष पेश की जानी है। इसके चलते पिछोर, डडियापुर समेत अन्य इलाकों में बने करीब नौ सौ से अधिक घरों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

दरअसल, महायोजना-2021 में लक्ष्मी ताल के निकट 198.38 हेक्टेयर क्षेत्र को नगर पार्क के तौर पर विकसित करने का प्रावधान किया गया था। इसमें से 42 हेक्टेयर जमीन में नारायण बाग विकसित हुआ लेकिन, करीब 100 हेक्टेयर जमीन पर कई मोहल्ले बस गए। प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही यहां करीब 900 से अधिक घर बन गए। 14 दिसंबर को यह मामला दुबारा एनजीटी के पास पहुंचा। एनजीटी ने नगर पार्क की जमीन के अवैध कब्जे न हटाने पर अधिकारियों के खिलाफ ही धारा 26 के तहत कार्रवाई का अल्टीमेटम दे दिया। इसके बाद से प्राधिकरण अफसरों में भी खलबली मच गई। आनन-फानन मेें चार सदस्यीय सर्वे टीम बनाकर भवनों के चिन्हीकरण का काम भी शुरू करा दिया है। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि यह सर्वे रिपोर्ट अब एनजीटी को दी जाएगी।
विज्ञापन

नई महायोजना में बदल गई नगर पार्क की जमीन
नई महायोजना- 2041 में नगर पार्क की इस जमीन का भू-उपयोग बदलकर आवासीय में दर्ज कर दिया गया है। अब यह पूरा इलाका आवासीय के तौर पर चिन्हित हो गया है।
एनजीटी के निर्देश के मुताबिक सर्वे कार्य आरंभ कराया गया है। यहां बने भवनों को भी चिन्हित किया जाएगा। आगे जिस तरह से एनजीटी के निर्देश होेंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश, सचिव
झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed