फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neha waiting full day father can not reach kanpur

नेहा का दिन भर बेसब्री से रहा इंतजार, पिता नहीं पहुंच सके कानपुर

Sun, 13 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Neha waiting full day father can not reach kanpur
तालबेहट (ललितपुर)। दस दिनों तक लापता रहने के बाद ग्रामसभा खांदी के मजरा गणेशपुरा की 14 वर्षीय बेटी नेहा शुक्रवार को कानपुर में मिल गई, लेकिन अभी वह अपने गांव नहीं लौट पाई है। शनिवार को परिजन व गांव के अन्य लोग बेसब्री से उसके लौटने का इंतजार करते रहे , लेकिन पिता के कानपुर न पहुंच पाने की वजह से शनिवार को उसकी वापसी नहीं हो पाई। अब बेटी रविवार को वापस अपने गांव लौटेगी।
विज्ञापन

गणेशपुरा के रामजी लाल कुशवाहा की 14 वर्षीय बेटी नेहा एक दिसंबर को लापता हो गई थी। चार दिसंबर को वह ललितपुर क्षेत्र के एक गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन की कपलिंग पर सवार हो गई। उसके उतरने से पहले ट्रेन चल पड़ी। नेहा ट्रेनें बदलती रही और कपलिंग पर बैठकर इधर-उधर घूमती रही। शुक्रवार को वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में मिली। ट्रेन से उतारकर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। इसकी सूचना बेटी के पिता रामजी लाल को दी गई। वह उसे लेने अपने कुछ परिजनों के साथ कानपुर के लिए शुक्रवार को घर से निकल पड़े। लेकिन, कोरोना गाइड लाइन की वजह से शुक्रवार को तालबेहट रेलवे स्टेशन पर उन्हें साबरमती एक्सप्रेस में चढ़ने नहीं दिया गया, जिससे वह शनिवार को कानपुर के लिए निकले। अब वह रविवार को बेटी को लेकर वापस गांव आएंगे।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को दिन भर परिजन बेटी के लौटने का टकटकी लगाए इंतजार करते रहे। खासतौर पर मां की आंखें अपने बेटी को देखने के लिए तरस रहीं थीं। गांव के अन्य लोगों को भी बेसब्री से इंतजार रहा। हालांकि, सभी को इस बात की राहत रही कि बेटी सुरक्षित है। चाचा मोहन ने बताया कि रविवार को नेहा अपने गांव आ जाएगी। उसके गुम हो जाने के बाद से सभी उसे तलाश कर रहे थे। लेकिन, मालूम नहीं चल पा रहा था। नेहा के सुरक्षित मिल जाने की सूचना से सभी खुश हैं। अब सभी को बेटी के वापस गांव लौटने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है गुम
तालबेहट। ग्राम प्रधान रघुराज यादव ने बताया कि नेहा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पहले भी वह दो बार गुम हो चुकी है। एक बार इटारसी में मिली थी। फिलहाल बेटी सुरक्षित है, इसकी जानकारी से गांव में सभी बेहद खुश हैं और अब सभी उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। सभी मिलकर कोशिश करेंगे कि अब वह गायब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed