{"_id":"607b464e8ebc3ecbe1298360","slug":"navodaya-ki-prvesh-pariksha-jhansi-me-4185-studento-ko-teyari-ka-or-mila-moka-jhansi-news-jhs193366772","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की प्रवेश परीक्षा : झांसी में 4185 विद्यार्थियों को तैयारी का और मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की प्रवेश परीक्षा : झांसी में 4185 विद्यार्थियों को तैयारी का और मिला मौका
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा की तारीख स्थगित होने से विद्यार्थियों को और मौका मिल जाएगा।
- फोटो : ???? ????
झांसी में 4185 विद्यार्थियों को तैयारी का और मिला मौका
झांसी। प्रशासनिक कारणों की वजह से नवोदय विद्यालय के कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए 16 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा स्थगित होने से झांसी में 4185 के 4185 विद्यार्थियों को तैयारी करने का और मौका मिल जाएगा।
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीसी) के मुताबिक स्थगित की गई प्रवेश परीक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देश अभ्यर्थी और अभिभावक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले एग्जाम की नई तारीख घोषित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 13 अप्रैल को ही जारी किए जा चुके हैं। बरुआसागर स्थित नवोदय विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सिंह ने बताया कि जनपद में 4185 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठना था।
बॉक्स
तीन भाषाओं में होगी परीक्षा
नवोदय विद्यालय में छठवी कक्षा में प्रवेश के लिए होनी वाली परीक्षा तीन भाषाओं में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की है। परीक्षा में तीन खंडों मानसिक योग्यता, अंकगणित परीक्षा और भाषा परीक्षण से सवाल पूछे जाते हैं, जो कुल 100 अंकों के होते हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
ललितपुर में 2400 छात्रों ने कराया था पंजीकरण
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी देेते हुए प्राचार्य सुरेश कुमार बहरोड़ ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 16 मई को आयोजित होनी थी, जो प्रशासनिक कारणवश स्थगित कर दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष 2400 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसकी परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए थे। ब्यूरो