फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   natya karyashala innaugurated

नवोदित कलाकारों में झिझक खत्म की, बढ़ाया हौसला

Wed, 11 Oct 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
natya karyashala innaugurated
culture - फोटो : amar ujala
झांसी। राजकीय संग्रहालय के सभागार में नाट्य कार्यशाला के पहले दिन नवोदित कलाकारों की झिझक को दूर कर मंच पर खड़ा होने का तरीका और लंबे संवाद बोलना सिखाया गया। राजकीय संग्रहालय और बुंदेली सिनेमा के  संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय कार्यशाला में रंगमंच एवं सिनेमा की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बुंदेली फिल्मों के वरिष्ठ कलाकार देवदत्त बुधौलिया और आरिफ शहडोली ने बताया कि नवोदित कलाकारों को अभिनय से गुर सिखाने के दौरान बताया कि मंच पर मूवमेंट के दौरान हाथ से चेहरे को न छिपाएं। अमूमन नए कलाकार डायलॉग बोलते समय घबराहट में दर्शकों के सामने चेहरे पर हाथ रख लेते हैं। लंबे संवाद को ग्रुप में याद करने को कहा गया। इसे गैवलिग कहते हैं। इस तरह से संवाद जल्द याद हो जाते हैं। कार्यशाला में 20 नवोदित कलाकारों ने शिरकत की।
विज्ञापन


प्रशिक्षक देवदत्त बुधौलिया ने बताया कि सभी प्रतिभागी 24 अक्तूबर को नाटक  का मंचन कर अपनी प्रतिभा साबित करेंगे। इसके अलावा भविष्य में नाट्य विद्यालय बनाने की भी योजना है। इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 15 दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला में अभिनय के कई आयामों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताएंगे कि किस तरह अभियान के क्षेत्र में झंडे गाड़े जा सकते हैं। इसके लिए मेहनत और लगन की जरूरत है। संघर्ष के दौरान घबराएं नहीं, बल्कि कोशिश में जुटे रहें। कई ऐसे कलाकार हैं, जो संघर्ष के दौरान तपे और फिर पूरी दुनिया में छा गए। कार्यशाला में देवराज चतुर्वेदी, सुंदर लिखार, मनमोहन गेड़ा, पीयूष रावत, भूपेश यादव, उमा पाराशर, शिवम यादव, दिनेश जैन, आरके गौरव, अर्जुन सिंह, नवीन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed