फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Routes of special trains, including the Mumbai Central-Katihar service, diverted; some trips cancelled.

Jhansi News: मुंबई सेंट्रल-कटिहार समेत विशेष ट्रेनों के मार्ग बदले, कुछ के फेरे निरस्त

Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Routes of special trains, including the Mumbai Central-Katihar service, diverted; some trips cancelled.
झांसी। आगामी त्योहारों और शीतकालीन अवकाश के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित कई विशेष रेलगाड़ियों के फेरों का विस्तार किया गया है। इसमें मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष ट्रेन के फेरे भी सितंबर से नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। अप ट्रेन मुंबई सेंट्रल से शनिवार को चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 9:58 पर ठहराव होगा। डाउन में कटिहार से मंगलवार को चलेगी। इसका ठहराव वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 22:40 को होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार सूरत-छपरा विशेष (09065) सूरत से मंगलवार को 7:35 से रवाना होकर बीना होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 1:30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार से वापसी में यह ट्रेन (09066) छपरा से बुधवार को 6:20 पर रवाना होकर गोविंदपुरी होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 17:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेनों के मार्ग और फेरों में बदलाव
उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष के संचालन में बदलाव किया है। लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए ब्लॉक के कारण यह ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर रुकेगी। 09189 ऐशबाग में 13:20 बजे आएगी और 13:28 बजे जाएगी। 09190 ऐशबाग में 16:20 बजे आएगी और 16:28 बजे जाएगी। अगसौद यार्ड में कार्य के कारण इस ट्रेन के चार फेरे रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के निरस्त फेरे
अगसौद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और झांसी मंडल में बीएलटी कार्य के कारण कुछ अन्य ट्रेनों के फेरे रद्द हुए हैं। 09065 सूरत-छपरा विशेष के तीन फेरे छह, 13 अक्तूबर और 24 नवंबर को रद्द रहेंगी। 09066 छपरा-सूरत विशेष के तीन फेरे सात, 14 अक्तूबर और 25 नवंबर को रद्द रहेंगी। 09033 उधना-मालदा टाउन विशेष के दो फेरे 24 सितंबर और एक अक्तूबर को रद्द रहेंगी। 09034 मालदा टाउन-उधना विशेष के दो फेरे भी 24 सितंबर और एक अक्तूबर को रद्द रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed