{"_id":"6a97b2f34221dd2ec905707c","slug":"jhansi-moderate-rainfall-expected-starting-today-followed-by-heavy-rain-for-three-days-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आज से मध्यम और तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड में करेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आज से मध्यम और तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड में करेगा प्रवेश
Wed, 02 Sep 2026 10:54 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:54 AM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पश्चिम इलाकों से होते हुए बुंदेलखंड में प्रवेश करेगा और दोपहर तक इसका असर जनपद में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आसमान में छाये बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में शहर को तरबतर करने के बाद दोबारा से मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव इसका कारण। मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड के बांदा में प्रवेश करेगा। इससे आज बारिश के आसार और आगामी तीन दिन तक भारी बारिश के आसार है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सावन के आखिरी हफ्ते में मानसून में बादल झूमकर बरसे और उसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रही तो वहीं दूसरी ओर धूप के कारण उमस ने लोगों को बेचैन कर रखा था पर दोबारा से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून पश्चिम इलाकों से होते हुए बुंदेलखंड में प्रवेश करेगा और दोपहर तक इसका असर जनपद में देखने को मिलेगा। यही कारण है कि दोपहर बाद बारिश की संभावना अधिक है। इसके बाद आगामी तीन, चार और पांच सितंबर को अधिक बारिश की संभावना दोबारा से बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने किसानों को भी सलाह दी है कि वह बारिश से पूर्व अपने खेतों में जल निकासी का प्रबंध कर लें और जलभराव न होने दें। जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी प्रकार से सब्जी की बागवानी करने वालों को भी जलभराव से निपटने के इंतजाम करने की सलाह दी है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ-कुछ देर के लिए धूप भी खिली इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।