फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal corporation team demolished illegal construction in jhansi

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: झांसी में सरकारी जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त, खालसा कॉलेज के पास की कार्रवाई

Sat, 14 May 2022 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 May 2022 06:36 PM IST
सार

शनिवार को झांसी में आईटीआई के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्णाण को ध्वस्त करने नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। कई लोगों ने यहां अवैध निर्माण किया हुआ था। नोटिस भेजकर इन्हें अवैध निर्माण को गिराने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद आज सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने नगर निगम की टीम पहुंची। 

विज्ञापन
Municipal corporation team demolished illegal construction in jhansi
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में शनिवार को आईटीआई के पास सरकारी जमीन पर बने तीन अवैध निर्माण ध्वस्त करने नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी एनएन वाजपेई की अगुवाई में दोपहर करीब 12:30 बजे निगम दस्ता बुलडोजर लेकर खालसा डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यहां गुलशन यादव समेत कई लोगों के अवैध निर्माण पिछले कई वर्षों से चिन्हित हैं। इनको कई बार नोटिस भी भेजा जा चुका है। लेकिन, ये लोग अवैध निर्माण नहीं तोड़ रहे थे। यहां करीब 12 सौ स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। नगर निगम की टीम ने यहां पर ही बाउंड्री वाल समेत अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed