फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation now demands share in the income from ICCC

Jhansi News: आईसीसीसी से होने वाली आय में अब नगर निगम ने मांगा हिस्सा

Tue, 04 Jun 2024 04:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation now demands share in the income from ICCC
स्मार्ट सिटी के तहत दो साल पहले 180 करोड़ से बनकर तैयार हुआ है सेंटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत 180 करोड़ से बनकर तैयार हुए आईसीसीसी से होने वाली आय में अब नगर निगम ने भी हिस्सा मांगा है। अभी ऑनलाइन चालान से जो आय होती है, वो यातायात विभाग के खाते में जमा हो जाती है। इसलिए शासन को निगम प्रशासन ने पत्र लिखा है। अगर निगम को कुछ हिस्सा मिलने लगेगा तो उसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
वर्ष 2022 में आईसीसीसी बनकर तैयार हुआ है। इसके निर्माण पर 140 करोड़ और पांच साल तक रखरखाव के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मौजूदा समय में आईसीसीसी से शहर भर के करीब तीन हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें 350 सीसीटीवी कैमरे नगर निगम और स्मार्ट सिटी के लगे हुए हैं। इसमें आठ सीसीटीवी कैमरे ओवरस्पीड पर चालान के लिए भी लगाए गए हैं। इसके अलावा चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भी चालान के लिए कई कैमरे लगे हैं। बताया गया कि इन कैमरों के जरिए जो चालान होता है, उसका पैसा यातायात विभाग के खाते में जमा होता है। जबकि, ये सेंटर नगर निगम में बना है। इसका निर्माण भी स्मार्ट सिटी के तहत हुआ है। इसलिए अब नगर निगम ने शासन को पत्र लिखकर सेंटर के जरिए यातायात विभाग को होने वाली आय में से हिस्सा मांगा है। हालांकि, कितना प्रतिशत हिस्सा निगम को मिले, इसका कोई उल्लेख नहीं किया है। ये निर्णय शासन स्तर से ही होना है। अगर पैसा मिलना शुरू हो जाता है, तो इससे शहर में विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन..
आईसीसीसी के निर्माण पर 180 करोड़ खर्च हुए हैं। इससे होने वाली आय से कुछ अंश नगर निगम को मिले, इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed