{"_id":"a123b7809f6dc52443bd078330d35f7a","slug":"money-order-will-in-a-few-minutes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों में मिलेगा मनीआर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनटों में मिलेगा मनीआर्डर
ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डाकघर अपने ग्राहकों के लिए नित नये प्रयोग कर रहा है। इस क्रम में डाक विभाग ने अपनी मनी आर्डर सर्विस को अपडेट किया है। अब उपभोक्ता चंद मिनट में अपने प्रिय जनों को मनीआर्डर भेज सकेंगे।
मनीआर्डर की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। अब मनीआर्डर भेजने के लिए डाकघर में पैसे जमा करते ही डिजीटल कोड जारी हो जाएगा। यह कोड भेजने वाले और पैसे प्राप्त करने वाले दोनों लोगों के मोबाइल पर पहुंचेगा।
जिसे पैसे भेजे गए हैं, वह अपना मोबाइल लेकर अपने शहर के डाकघर जाएगा और डिजीटल कोड दिखा कर वहां से पैसे प्राप्त कर लेगा।
मालूम हो कि पहले मनी आर्डर करने के कई दिन बाद पोस्टमैन संबंधित पते पर पैसे लेकर जाता था, जिससे कई बार गलत हाथों में पैसे पहुंचने की शिकायतें आ जाती थीं। इस व्यवस्था से पैसे उसी व्यक्ति को मिलेंगे, जिसे भेजे गए हैं।
विज्ञापन
मंडल में चल नहीं पा रही है ई-पोस्ट योजना
डाक घर की ई-पोस्ट योजना मंडल में रेंग रही है। करीब तीन साल पहले शुरू हुई इस योजना के तहत मंडल में अभी तक मात्र12 बुकिंग ही आई हैं। इस योजना का शुभारंभ नोटिस, ग्रीटिंग आदि को भेजने के लिए किया गया था।
लेकिन, फेसबुक और व्हाट्स एप के दौर में यह योजना लोगों को लुभा नहीं पा रही है। डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक अनूप व्यास ने बताया कि ई-पोस्ट की डिलीवरी तो निरंतर हो रही है, लेकिन बुकिंग नहीं आ रही हैं।