{"_id":"6806ab2a139ad2ab7004e1a8","slug":"master-plan-road-will-be-built-soon-from-gariagaon-to-ballampur-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-538647-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गरियागांव से बल्लमपुर तक जल्द बनने लगेगी मास्टर प्लान सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गरियागांव से बल्लमपुर तक जल्द बनने लगेगी मास्टर प्लान सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गरियागांव से बल्लमपुर रेलवे अंडरब्रिज तक तीन किलोमीटर लंबी मास्टर प्लान सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से कराई गई निविदा के बाद एक फर्म को काम का टेंडर मिल गया है। सड़क निर्माण पर 2.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मौजूदा समय में गरियागांव से बल्लमपुर जाने वाले मार्ग बदहाल है। जगह-जगह से मार्ग टूटा हैं और गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में आवास विकास, खातीबाबा, नंदनपुरा, नगरा, लहरगिर्द, खोड़न समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को बिजौली और बबीना जाने के लिए रक्सा बाइपास का इस्तेमाल करना पड़ता है। अब नया मार्ग बनने से विजलेंस कार्यालय के सामने वाली नगर की शुरुआत से बिजौली की दूरी लगभग 12 किलोमीटर होगी। ऐसे में लोगों का छह-सात किलोमीटर का सफर बच जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण का भी काम किया जाएगा। जेडीए की ओर से इस कार्य के लिए मार्च में निविदा निकाली गई थी। इसमें पांच फर्मों ने निविदा डाली थी। अब एक फर्म को निविदा मिल गई है। गरियागांव के पार्षद हरिओम मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से लोग इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
मार्ग की चौड़ाई हो जाएगी 12 फीट
बताया गया कि गरियागांव से बल्लमपुर तक मार्ग का निर्माण करीब नौ साल पहले ग्राम पंचायत की निधि से कराया गया था। अभी ये मार्ग लगभग 10 फीट चौड़ा है। इसकी चौड़ाई लगभग 12 फीट हो जाएगी। इसके अलावा, सड़क की दोनों ओर ढाई-ढाई फीट के एपेक्स भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन...
गरियागांव से बल्लमपुर तक मार्ग जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। - आलोक यादव, जेडीए उपाध्यक्ष