फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Make canker raw alcohol business

नासूर बना कच्ची शराब का धंधा

Sun, 13 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Make canker raw alcohol business
झांसी। जिले में कच्ची शराब का धंधा नासूर बन गया है। धड़ल्ले से इसको बनाया जा रहा है और खुलेआम यह बेची जा रही है। यह शराब हजारों लोगों की जिंदगी में जहर घोल रही है। साथ ही सरकार को भी राजस्व की भारी क्षति पहुंचा रही है। बावजूद, इस पर प्रभावी अंकुश को कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कबूतरा व लहंगा ब्रांड के नाम से जानी जाने वाली कच्ची शराब की बिक्री के आबकारी विभाग द्वारा जिले में दो दर्जन से अधिक अड्डे चिह्नित किए गए हैं, जहां यह बनाई जाती है। यहां दिन रात भट्ठियां धधकती रहती हैं। इसी प्रकार एक सैकड़ा से अधिक बिक्री के अड्डे भी चिह्नित हैं, जिन पर सुबह से ही शराबियों का जमघट लग जाता है। बिक्री के यह अड्डे आबादी के बीच ही विभिन्न स्थानों पर आबाद हैं।
विज्ञापन


हालांकि, समय-समय पर विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन, कुछ समय बाद धंधा फिर से शुरू हो जाता है। यह क्रम पिछले कई दशकों से बदस्तूर चला आ रहा है। बावजूद, इस पर अंकुश को स्थायी उपाय नहीं खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश को जल्द ही प्रभावी उपाय किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई होगी। पुलिस व प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
- प्रेमनारायण, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed