फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maithli sharan gupt jayanti

राष्ट्रकवि ने रचानाओं से स्त्री की गरिमा, किसानों की व्यथा बताई

Tue, 04 Aug 2020 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
maithli sharan gupt jayanti
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से हुई अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त ने खड़ी बोली में काव्य लेखन में आकर छायावाद के आगमन का पथ प्रशस्त किया। उन्होंने अपनी रचनाओं से स्त्री की गरिमा, किसानों की व्यथा और राष्ट्रीय जागरण को सामने लेकर आने का काम किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चेतना की जिस मशाल को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने भारत भारती, जयद्रथ वध आदि रचनाओं से उद्घाटित किया, वह आज के समय में सीमाओं पर जारी तनाव को देखते हुए इतनी आसानी प्रासंगिक है। बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने गुप्त जी के काव्य को मानवता के लिए पथ प्रदर्शक की संज्ञा दी। सारस्वत अतिथि पोलैंड यूनिवर्सिटी वारसॉ के हिंदी प्रोफ़ेसर सुधांशु कुमार शुक्ल ने मैथिलीशरण गुप्त को जनमानस में व्याप्त कवि बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय ने चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के साथ भारत के तनाव तथा महामारी के समय में उनको पढ़ने की जरूरत पर बल दिया। राष्ट्रकवि के पौत्र डॉ.वैभव गुप्त ने कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे को 12 दिसंबर को चिरगांव में वर्ष 2020 के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से अलंकृत करने की घोषणा की। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रो. नरेंद्र मिश्र ने कविताओं के माध्यम से आज के दौर में राष्ट्रकवि की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के योगेंद्र प्रताप सिंह ने गुप्त जी द्वारा राज्यसभा में बहस के दौरान पढ़ी गई रचनाओं की चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पुनीत बिसारिया ने राष्ट्रकवि को महत्वपूर्ण कवि की संज्ञा दी। इस दौरान डॉ. अचला पांडेय, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ. नवीन चंद्र पटेल, डॉ. डीके भट्ट, डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. शीबा शरत, डॉ. दमयंती तिवारी, डॉ. अश्विनी शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed