फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Loco pilots will not run trains for more than 10 hours in fog

कोहरे में 10 घंटे से अधिक ट्रेन नहीं चलाएंगे लोको पायलट

Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Loco pilots will not run trains for more than 10 hours in fog
झांसी। सर्दी के मौसम में पड़ने वाला कोहरा रेलवे को भारी चपत लगाता है। हर बार ही तरह कोहरे में दस घंटे से अधिक समय तक चालकों से ट्रेन नहीं चलवाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में स्टाफ की कमी परेशानी बनेगी। मजबूरन रेल प्रशासन बीस प्रतिशत ट्रेनों को निरस्त करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के लिए कोहरे में (15 दिसंबर से 31 जनवरी तक) ट्रेनों का संचालन चुनौती बन जाता है। चालक की जरा सी भूल सैकड़ों यात्रियों के लिए काल बन सकती है। कोहरे में अधिकतर ट्रेन दुर्घटनाएं रनिंग स्टाफ से अधिक काम लेने से होती हैं। रेल मंडल में कोहरे की सबसे अधिक मार भोपाल-दिल्ली सेक्शन में झेलनी पड़ती है। आम दिनों में रनिंग स्टाफ को झांसी से नई दिल्ली तक सवारी गाड़ी ले जाने में छह से आठ घंटे का समय लगता है। जबकि, कोहरे में यही दूरी तय करने में पंद्रह से अठारह घंटे तक लग जाते हैं। दस घंटे बाद चालक दल को एक-एक मिनट गुजारना भारी पड़ता है। ऐसे में वह सेक्शन खाली देख ट्रेन को दौड़ाना शुरू कर देते हैं। यही गलती अक्सर रेल दुर्घटना का कारण बन जाती है। रेलवे बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि ड्राइवर कोहरे में दस घंटे से अधिक ट्रेन नहीं चलाएगा। ऐसी स्थिति में रनिंग स्टाफ से दिल्ली की जगह आगरा तक ट्रेनें चलवाई जाएंगी। आगरा से दूसरा स्टाफ दिल्ली तक ट्रेन लेकर जाएगा। वहीं, रेल प्रशासन कोहरे में 20 प्रतिशत ट्रेनों को रद्द करने की तैयारियां कर रहा है। इसके अलावा स्पेशल ड्यूटी में लगे स्टाफ को भी लाइन पर चलाया जाएगा। जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियमों के तहत ही कोहरे में ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

यह भी जानिए
कोरोना से पूर्व मंडल से दैनिक एवं सप्ताह के अलग- अलग दिनों में चलने वालीं मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों की संख्या 288 थी। इसके साथ ही 52 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। वर्तमान में 288 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में 272 का और 52 में से 24 पैसेंजर का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed