{"_id":"5d8b7c098ebc3e015105be57","slug":"karnt-lagne-se-4-janbaro-ki-mot-logo-ne-lagaya-jam-jhansi-news-jhs148868317","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से चार जानवरों की मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से चार जानवरों की मौत, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
police in jhansi
- फोटो : demo
करंट लगने से चार जानवरों की मौत, लोगों ने लगाया जाम
झांसी। बुधवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित झांसी - मऊरानीपुर पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से लटक रहे तार से करंट लगने से चार जानवरों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इससे एक घंटे लगे रहे जाम से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
थान सदर बाजार स्थित भगवंतपुरा निवासी हरीसिंह यादव की तीन भैंसें व एक गाय झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित पवन ट्रांसपोर्ट के पास से निकल रही थीं। इस बीच सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से लटके तार से अचानक चारों जानवर करंट लगने से चिपक गए। यह देखकर आस पड़ोस के लोगों ने आकर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। किसी तरह तार को हटाया, लेकिन जब तक मौके पर ही चारों जानवरों की मौत हो चुकी थी। यह देखकर एकत्रित हुए लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पैदा हो गया। एकत्रित लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। सूचना पाकर सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। किसी तरह समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगाें को मौके से हटाया, जब कहीं जाकर जाम खुल सका।