फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jharkhand: Friends slit the throat of a minor and threw the body in the forest

झारखंड: दोस्तों ने नाबालिग का गला रेता शरीर के टुकड़े कर जंगल में फेंका शव

Thu, 23 Dec 2021 10:43 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, देवघर। 
एजेंसी, देवघर।  Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Dec 2021 10:43 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बुधवार को परिजनों ने अपने 14 वर्षीय बेटे वैभव मिश्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Jharkhand: Friends slit the throat of a minor and threw the body in the forest
दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के देवघर में मामूली कहासुनी में एक नाबालिग की उसके अपने ही दोस्तों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकेशव के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

विज्ञापन


देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को परिजनों ने अपने 14 वर्षीय बेटे वैभव मिश्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को उनके बेटे के कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद शाम को सीधे फिरौती के लिए फोन आया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात सभी दोस्त घूमने निकले थे। साथ में एक 19 वर्षीय दोस्त अविनाश भी था। 
विज्ञापन


तीनों पहाड़ की तरफ बढ़े तभी अविनाश और वैभव के बीच किसी बात कर कहासुनी हुई। फिर अविनाश ने उस पर चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया। फिर शव के टुकड़े कर बोरी में भर जंगल में फेंक दिया। आरोपी अविनाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों ने नाबालिग की हत्या कर उसके परिजनों से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। इस संबंध 19 वर्षीय युवक अविनाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed