फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Natthu Kushwaha's bail plea rejected for concealing criminal record

झांसी: आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर जमानत मांगने पर नत्थू कुशवाहा की अर्जी खारिज, छानबीन में सामने आए दर्ज 28 मामले

Wed, 16 Sep 2026 08:08 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 16 Sep 2026 08:08 AM IST
सार

छानबीन में मालूम चला कि नत्थू पर तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास न्यायालय से छिपाया गया। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी। 
 

विज्ञापन
Jhansi: Natthu Kushwaha's bail plea rejected for concealing criminal record
कोर्ट, सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कई आपराधिक मामलों में नामजद नत्थू कुशवाहा की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश नेत्रपाल सिंह की अदालत ने निरस्त कर दी। उसने अपना आपराधिक रिकॉर्ड न्यायालय से छिपाते हुए उच्च न्यायालय के एक दिशा-निर्देश का लाभ लेने का प्रयास करते हुए जमानत लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, नत्थू कुशवाहा पर तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इसका फायदा उठाकर नत्थू ने अधिवक्ता के माध्यम से विशेष न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल कर दी। उसकी ओर से बच्ची देवी बनाम उत्तर प्रदेश शासन मामले में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश का हवाला भी दिया गया। इस दिशा-निर्देश में आरोपी की गिरफ्तारी के बिना न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हो जाने पर उसे लाभ मिल सकता है। वादी रामनरेश की ओर से आपत्ति जताने पर मामले की छानबीन कराई गई। उसके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


28 आपराधिक मामले हैं दर्ज
मालूम चला कि उसके खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका लंबा आपराधिक इतिहास न्यायालय से छिपाया गया। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लिया। इस आधार पर कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि केवल इसी न्यायालय से चार गिरफ्तारी वारंट जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed