फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi mahotsav begin from today

झांसी महोत्सव आज से, होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 25 Jan 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
jhansi mahotsav begin from today
झांसी महोत्सव की जानकारी देते डीएम शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसडीएम सदर संजीव ?
झांसी। मुक्ताकांशी मंच पर आयोजित होने वाले झांसी महोत्सव का आज से आगाज हो जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा शाम साढ़े पांच बजे करेंगे। महोत्सव में लोक संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। उनके बीच हुनरमंद स्कूली बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। डीएम के मुताबिक बुंदेली संस्कृति उभारने के मकसद से इसका आयोजन किया जा रहा। बुंदेली लोक कलाकारों के अलावा 25 जनवरी को सोना महापात्रा, 27 को मालिनी अवस्थी, वडाली बंधुओं की प्रस्तुति होगी। 26 जनवरी को कवि सम्मेलन आयोजित होगा। 30 को गायक पापोन अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही बुंदेलखंड के अन्य पहलूओं को भी उभारा जाएगा। इसमें एक जनपद, एक उत्पाद समेत कृषि आदि से जुड़े स्टॉल लगाएंगे। विभिन्न जनपदों से आए हस्तशिल्पी भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। यहां करीब सौ से अधिक दुकानें लगाई जाएंगी। जिलाधिकारी के मुताबिक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 31 जनवरी को इसका समापन होगा। उन्होंने आज प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed