फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi covid test at chirula border.

चिरुला बार्डर पर प्रवासियों की हो रही चेकिंग

Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
jhansi covid test at chirula border.
झांसी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उत्तर प्रदेश के बार्डर चिरुला पर हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों की जांच की जा रही है। हालांकि दो दिन से चल रहे अभियान के दौरान अब तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं आया जो हरिद्वार से आया हो।
विज्ञापन

चिरुला बार्डर पर यात्रियों की चेकिंग के लिए एसआई बुधना राय, एएसआई डीपी बघेल कांस्टेबल तुलसाराम, तीन शिक्षक महेश वंशकार, अरविंद खरे, बृजपाल सिंह, दो पटवारी शत्रुघ्न उज्जैनिया और गोविंद की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी व्यक्ति यदि बिना मास्क लगाए जा रहा है तो उसे रोक लिया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है और रजिस्टर में पता अंकित किया जा रहा है। टैपों में सवारियाें की चेकिंग हो रही है। खासकर यदि कोई व्यक्ति हरिद्वार से आ रहा है तो उसे रोककर जांच कराने के बाद उसे एक सप्ताह क्वारंटीन करने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

एएसआई डीपी बघेल ने बताया कि हरिद्वार से आए लोगों की चेकिंग हो रही है। यदि कोई व्यक्ति कुंभ से लौट रहा है तो उसे एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में भरकर जा रहे थे बेटी के लिए रिश्ता तय करने
एक तरफ कोरोना अपना दायरा बढ़ा रहा है तो दूसरी तरफ लोगों को बेटियों के विवाह की चिंता है। दरअसल, एक ऑटो में प्रीतमपुरा गांव के लोग बैठकर दतिया जा रहे थे। हालांकि, सभी मास्क लगाए थे। लेकिन ऑटो में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। बार्डर पर जब उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बेटी का रिश्ता तय करने जा रहे हैं। बार- बार आना- जाना न पड़े, इसलिए एक ही बार में तिलक आदि की रस्में पूरी कर आएंगे। जब सच्चाई पता लगी तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed